फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विदेशी सैलानियों ने बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर

Sat, 04 Nov 2023 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। कुशीनगर में शुक्रवार को विदेशी पर्यटक और बौद्ध तीर्थ यात्रियों ने मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर व रामाभार स्तूप का भ्रमण कर विशेष पूजा-अर्चना किया। इसमें कोरिया, श्रीलंका के अलावा अन्य कई देशों के बौद्ध अनुयायियों का दल शामिल रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को 150 से अधिक सदस्यीय वर्मा के पर्यटकों का दल म्यांमार बुद्ध विहार से मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में छठवीं शताब्दी लेटी महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर पूजन किया। शाम करीब तीन बजे कोरियाई बौद्ध अनुयायियों का दल रामाभार स्तूप पहुंचा। स्तूप की परिक्रमा कर विशेष पूजा-अर्चना किया। इसके बाद मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे, जहां बुद्ध वंदना के साथ चीवर चढ़ाया। मंदिर में बैठकर शांति पाठ किया। टूरिस्ट गाइड संजय मिश्रा ने बताया कि यह दल 33 सदस्यीय है। बुद्धिस्ट सर्किट में दल ने काशी से यात्रा आरंभ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें