पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसमें शैक्षणिक सत्र 2025 में नवभारत साक्षरता मिशन, स्कूल हर दिन आए कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालयों में नव प्रवेशित बच्चों की संख्या और ऑपरेशन कायाकल्प के संतृप्तिकरण समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में आरटीई में बेहतर कार्य करने के लिए डीएम ने बीएसए की प्रशंसा करते हुए जिले के कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय का सर्वे कराकर वहां मिली कमियों को दूर कर वहां सरचनात्मक विकास करने के लिए निर्देश दिए।