पडरौना। शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज के मैदान में 16 से 30 जुलाई तक जिला फुटबॉल लीग का आयोजन होगा। इसमें जिले के कप्तानगंज, बोदरवार, फाजिलनगर, पडरौना, तमकुहीराज, गोपालपुर, सखवनिया, खड्डा और मंसाछापर की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसकी जानकारी कुशीनगर फुटबाॅल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार लोहिया ने दी है। उन्होंने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कुशीनगर फुटबॉल एसोसिएशन की तरफ से किया जाएगा। संवाद