जानकीनगर। क्षेत्र के सखवनिया में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय 49वीं स्वर्गीय बाबू वंशराज सिंह स्मारक फुटबॉल ट्रॉफी के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को सेमीफइनल का पहला मुकाबला अखंड इलेवन बांसगांव गोरखपुर व सिटी क्लब पडरौना के बीच खेला गया। जिसमें सिटी क्लब पडरौना एक गोल से विजयी रहा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला देवरिया फुटबाल क्लब देवरिया व टाउन क्लब तमकुही के बीच खेला गया, जिसमें टाउन क्लब तमकुही 3/1 से विजयी घोषित हुुआ।