कसया। नगर के सपहा रोड स्थित मथौली में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता ने अवैध रूप से संचालित नमकीन की फैक्टरी को सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान फैक्टरी के मालिक संजय मद्धेशिया लाइसेंस नहीं दिखा सके। परिसर में कार्य कर रहे जितने भी मजदूर थे। उनका न तो मेडिकल सर्टिफिकेट था और न ही वे खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम का पालन कर रहे थे। परिसर में मैदे के बोरे नमी युक्त फर्श पर रखे पाए गए और लापरवाही पूर्वक नमकीन को पैक किया जा रहा था। इससे फूड प्वाइजनिंग का खतरा हो सकता था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी 19 बोरे नमकीन के पैकेट को जब्त कर लिया। बिना लाइसेंस के संचालित करते पाए जाने पर कारखाने का चालान किया। साथ ही नमकीन का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। मौके पर प्रदीप राय सहायक आयुक्त खाद एवं योगेश राय खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।