फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खाद्य प्रसंस्करण उद्योग पर मिलेगा 35 फीसदी अनुदान

Thu, 21 Dec 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला उद्यान कार्यालय परिसर में उद्यमी जागरूकता गोष्ठी हुई। इसमें प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के तहत संचालित योजनाओं को जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने पर 35 फीसदी तक अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत मसाला, राईशमील, फ्लोर मिल, केला आधारित उत्पाद आदि उद्योग लगाने पर मशीन के लागत मूल्य पर विभाग की तरफ से 35 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है। इच्छुक आवेदक विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर डीपीआर प्रस्तुत करें। उसकी विभागीय जांच के बाद विभाग की तरफ से मिलने सभी सुविधाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार दिया जाएगा। कार्यक्रम को दिनेश गुप्ता, योगेश्वर प्रताप सिंह आदि ने संबाेधित किया।
इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद, जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार, पंकज मिश्रा, प्रदीप कुमार वर्मा, पंकज जायसवाल, विपिन उपाध्याय, नेहा, अरविंद मिश्रा, प्रिंस कुमार श्रीवास्तव, अरविंद कुमार निषाद, राम प्रताप कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें