फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गरीबों-असहायों में बांटी गई खाद्य सामग्री

Thu, 14 Sep 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। कुशीनगर स्थित लिन्हसन वियतनाम चाइनीज बुद्धिस्ट टेंपल में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में गरीब, असहाय, दिव्यांग व कोविड काल में बेसहारा हुए लोगों में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम वियतनामी बौद्ध भिक्षुणी टिक थ्रून की याद में किया गया।
विज्ञापन


लिन्हसन वियतनाम चाइनीज बुद्धिस्ट टेंपल के प्रभारी ट्रान एन ग्वेन ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। इस प्रकार के आयोजन में सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। इस दौरान करीब 200 लोगों में खाद्य सामग्री के साथ रोजमर्रा की वस्तुएं दी गईं। इसमें पांच किलोग्राम चावल, दो किलोग्राम आटा, रेलवे नमक आदि सामग्री शामिल रही। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना से किया गया। इस मौके पर रमेश, श्यामसुंदर, मौसम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें