संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शासन के निर्देश पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से विशेष अभियान के तहत कसया और रामकोला की सब्जी मंडी से नमूने एकत्र किए गए। इसमें कुल पांच सब्जियों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
सहायक आयुक्त द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि कसया और रामकोला सब्जी मंडी से परवर, भिंडी, चठईल, सेव शिमला मिर्च के कुल-5 नमूने संग्रहित कर उसे जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। वहां से जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, योगेश कुमार राय, पवन कुमार गोंड, पंकज कुमार कन्नौजिया, सच्चिदानन्द गुप्ता आदि मौजूद रहे।