फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुद्ध के पंचशील का जीवन में करें अनुसरण

Mon, 25 Aug 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल बौद्ध उपासक। संवाद
विज्ञापन
पकवा इनार। म्यांमार बुद्ध विहार के सभागार में रविवार को अखिल भारतीय बाबा साहब आंबेडकर सुधार समिति ने बौद्ध धम्म संस्कार एकरूपता, बौद्ध विरासत के प्रति जागरूकता विषय का सम्मेलन आयोजित किया। इसमें बौद्ध धर्म के उपदेशों का अनुसरण व कार्य व्यवहार में अनुपालन करने का संदेश दिया गया। शुभारंभ बुद्ध प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व त्रिशरण पंचशील से हुआ। अध्यक्षता करते हुए भदंत एबी ज्ञानेश्वर ने कहा कि बौद्ध धर्म करुणा, मैत्री, अहिंसा का पक्षधर है। इसलिए बुद्ध के संस्कारों को अपनाएं। भंते महेंद्र ने कहा कि बौद्ध धर्म में संस्कारों का महत्व है। ऐसा कार्य करें, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाए। जीवों के प्रति करुणा का भाव रखें और मंगलिक कार्यों में मांसाहार का प्रयोग न करें। इसके अलावा भंते विमल कीर्ति, उपासक कांता प्रसाद, राम नगीना, विश्वंभर नाथ, शारदा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर ओमप्रकाश, गणेश प्रसाद, रामजी प्रसाद, देवा नन्द भारती, राम देनी प्रसाद आदि उपासक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें