गोरखपुर। डेंगू और अन्य संचारी रोगों की रोकथाम और बचाव के लिए नगर निगम ने फॉगिग कराई। शुक्रवार को गायत्रीनगर, गोपलापुर, बसंतपुर, चंद्रशेखर आजाद चौक, घंटाघर, बंधुसिंहनगर, महाराणा प्रताप नगर, जटेपुर, राप्तीनगर, लोहियानगर, गोलघर में दिन में एंटीलार्वा का छिड़काव व शाम के समय फॉगिंग कराई गई।