फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फ्लाइंग स्क्वाड ने पकड़ा 14 हजार पैकेट तंबाकू पत्ती

Mon, 25 Mar 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो गई है। जगह-जगह टीम निगरानी के लिए लगी हुई है। इसी क्रम में रविवार को फ्लाइंग स्क्वाड ने रामजानकी मार्ग पर भिऊरा के निकट 14 हजार पैकेट तंबाकू पत्ती पकड़ा है। टीम ने बताया कि 92 बोरों में रखा यह तंबाकू कहीं जा रहा था। टीम ने गाड़ी को थाने पर खड़ी करवाकर जीएसटी अधिकारियों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

फ्लाइंग स्क्वायड टीम अभिषेक सिंह की अगुवाई में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर जांच कर रही थी। इसी बीच एक पिकअप को रोका गया, जिसपर तंबाकू लदा था। जांच पड़ताल में अभिलेख दिखाने में चालक नाकाम रहा। इन स्थितियों को संज्ञान में लेकर टीम ने जीएसटी के अधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने गाड़ी थाने पर भेजने को कहा। इसके बाद टीम देर शाम तक जांच पड़ताल करने के बाद लौट आई। अभिषेक सिंह ने कहा कि गाड़ी को थाने पर खड़ी करवा दिया गया है। जीएसटी के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें