- विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने ठंड के मौसम को ध्यान में रखकर किया परिवर्तन
- अब कुशीनगर हवाईअड्डे पर दोपहर 2:40 बजे पहुंचेगा विमान
कसया। दिल्ली से कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिए सेवा दे रहे विमान के आने-जाने का समय 29 अक्तूबर से बदल जाएगा। यह निर्णय एयरपोर्ट में सेवा दे रही विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने विंटर सीजन के शुरु होने के चलते लिया है।
उड़ान के समय में परिर्वतन किया गया है। हालांकि, अब विमान कुशीनगर के लिए सप्ताह में छह के बजाय सात दिन उड़ान भरेगा। 29 अक्टूबर से 30 मार्च तक सप्ताह में नई समय सारिणी के अनुसार उड़ान होगी। बदले हुए शिड्यूल में दिल्ली से एसजी-2987 स्पाइस जेट का विमान दिन में एक बजे प्रस्थान करेगा और कुशीनगर हवाईअड्डे पर दोपहर 2:40 बजे पहुंचेगा।
इसके बाद कुशीनगर से एसजी-2988 विमान दोपहर 3:05 बजे रवाना होकर शाम 5 बजे दिल्ली पहुंचेगा। एयरपोर्ट से पूरे सप्ताह उड़ान को लेकर यात्री खुश हैं तो कुछ यात्रियों ने समय में बदलाव को लेकर असुविधा बताई है।
इस संबंध में कुशीनगर अंततरराष्ट्रीय हवाईहड्डे के निदेशक राजेंद्र प्रसाद लंका ने बताया कि हवाईअड्डे से दिल्ली को उड़ान भरने वाली एविएशन कंपनी स्पाइस जेट ने विंटर सीजन का शेड्यूल जारी किया है। 29 अक्टूबर से नए शेड्यूल के अनुसार विमान उड़ान भरेगा।
00000
वर्तमान में यह है विमान के फ्लाइट का समय
कुशीनगर हवाईअड्डे के लिए स्पाइसजेट का विमान दिल्ली से सुबह 6:25 बजे प्रस्थान करता है। यह कुशीनगर सुबह 8:35 मिनट पर पहुंचता है और कुशीनगर से यात्रियों को लेकर 8:35 बजे प्रस्थान कर दिल्ली 10:10 बजे पहुंचता है।