फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर अग्निकांड: शेर मोहम्मद की आंखों के सामने जलता रहा पूरा परिवार, एक झटके में खत्म को गई पांच जिंदगियां

Thu, 11 May 2023 03:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

ऑटो चालक शेर मोहम्मद उस समय पडरौना में थे। आग लगने की सूचना पाते ही थोड़ी देर में घर पहुंच गए। आंखों के सामने घर और परिवार को जलते देखकर वह चीखने-चिल्लाने लगे। वह रोते-रोते अचेत हो जा रहे थे। गांव के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। तब तक शेर मोहम्मद की पत्नी और चार बेटियां जलकर मर चुकी थीं।
विज्ञापन
कुशीनगर में आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया गांव में बुधवार को तीन बजे तेज पछुआ हवा चल रही थी। उसी दौरान दिव्यांग शेर मोहम्मद के घर के सामने स्थित नबीहसन की झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें शेर मोहम्मद के घर तक पहुंच गईं और उसके घर को भी चपेट में ले लीं। आग में घिरी शेर मोहम्मद की पत्नी और चारों बेटियां जिंदा जल गईं। यह हृदयविदारक दृश्य देखकर शेर मोहम्मद चीखने-चिल्लाने लगे।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया गांव में रहने वाले दिव्यांग शेर मोहम्मद के साथ उनके दादा सफीद, दादी मोतीरानी, पत्नी फातिमा, बेटी कुलसुम, रोकई, अमीना, आयशा और दो माह की खतीजा घर में सोई थीं। उस दौरान तेज हवा चल रही थी। धूप ज्यादा थी। घर के सामने नबीहसन की झोपड़ी थी। उसमें सूखी लकड़ियां भी रखी गई थीं।

Trending Videos

बताया जा रहा है कि वहीं से निकली आग से इनका घर जलने लगा। आग की लपटों ने तेज पछुआ हवा के चलते सड़क की दूसरी तरफ स्थित दिव्यांग शेर मोहम्मद के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। घर में सो रहे शेर मोहम्मद के परिजन कुछ समझ पाते, तब तक उनके घर के बाहर बनी झोपड़ी में आग लग गई। तब तक गांव में शोर होने लगा। आग इतनी विकराल थी कि कि दूर से ही शरीर जलने लग रहा था। घर में सो रहे सभी लोग उठ गए और चीखने-पुकार करने लगे। लेकिन बाहर निकलने का रास्ता बंद हो चुका था।

इसे भी पढ़ें: भीषण आग में चार मासूमों सहित पांच की मौत, मचा हड़कंप

चार बेटियां और मां एक कमरे में अंदर ही छिप गईं। शेर मोहम्मद के दादा-दादी और एक बच्ची कुलसुम दूसरे कमरे में छिप गए। जिस कमरे में मां और बेटियां छिपी थीं उसमें सामान अधिक होने की वजह से आग कमरे में फैल गई। इसमें पांचों की जलने से मौत हो गई। उधर, दूसरे कमरे में छिपे शेर मोहम्मद के दादा-दादी और बेटी कुलसुम भी झुलस गई।

इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में आग का कहर: एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, वीडियो देख कांप जाएगी रुह
 
विज्ञापन

ऑटो चालक शेर मोहम्मद उस समय पडरौना में थे। आग लगने की सूचना पाते ही थोड़ी देर में घर पहुंच गए। आंखों के सामने घर और परिवार को जलते देखकर वह चीखने-चिल्लाने लगे। वह रोते-रोते अचेत हो जा रहे थे। गांव के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। तबतक शेर मोहम्मद की पत्नी और चार बेटियां जलकर मर चुकी थीं। बड़ी बेटी कुलसुम तथा दादा सफीद व दादी मोतीरानी गंभीर रूप से झुलसे थे। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां तीनों का इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: परिवार के 5 लोग जिंदा जले: दिव्यांग मां की गोद में था दो माह की मासूम का शव, न बच्चों को बचा पाई न खुद को
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें