खड्डा। शनिवार की शाम खड्डा-पनियहवा मार्ग पर दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली के नौका टोला निवासी कृष्ण कुमार 40 वर्ष बाइक से अपने पिता चौथी 65 व माता रामरती 63 को लेकर अस्पताल जा रहे थे। तभी गांव के पास ही एक चारपहिया वाहन ने ठोकर मार दिया। इसमें तीनों घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से तुर्कहां सीएचसी ले जाया गया, जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसी क्रम मे हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पनियहवा रेलवे स्टेशन के पास साइकिल सवार राजन 12 व अमर 13 वर्ष निवासी ग्राम बोधीछपरा किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुर्कहां सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।