नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के पडरौना-पनियहवा मार्ग पर अलग-अलग स्थानों हुई दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मंगलवार की सुबह 10 बजे पडरौना-पनियहवा मार्ग पर ढोरही फार्म के पास दो बाइक सवारों में आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार हनुमानगंज थाना क्षेत्र के चौरिया निवासी मुकेश, महेंद्र, प्रभावती घायल हो गई। इस तरह दोपहर करीब दो बजे इसी मार्ग पर खजुरिया गांव के पास दो बाइक चालकों में टक्कर हो गई। इसमें पडरौना निवासी अंजुमन व खैरटिया निवासी मुकेश घायल हो गए। मौजूद लोगों सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।