फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो कारों की टक्कर में पांच लोग घायल

Mon, 22 Apr 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला थानाक्षेत्र के रामकोला-धुआंटीकर मार्ग पर रविवार को दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

धुआंटीकर की ओर से कार सवार वीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव व मंटू गुप्ता रामकोला की तरफ जा रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे भटवलिया निवासी राकेश की कार से टक्कर हो गई। दोनों कारों में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी रामकोला पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया।
दो बाइकों की टक्कर में छह घायल

दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही-सेवरही मार्ग पर दुदही ब्लॉक से महज 200 मीटर आगे दो बाइकों में रविवार को जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी पर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के दोघरा गांव निवासी पिंटू, राधेश्याम व रामदरश सेवरही से बरात में भांगड़ा बजाकर बाइक से वापस लौट रहे थे। अभी वह दुदही ब्लॉक से महज 200 मीटर आगे ही पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल शाहपुर निवासी रईस अली, हुसैन व मनोज की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों बाइकों पर सवार सभी छह लोग सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें