तमकुहीराज। नगर पंचायत की ईओ सीमा राय की अगुवाई में कर्मचारियों ने बुधवार को अभियान चलाकर दुकानों में पॉलिथीन की जांच की। इस दौरान पांच किलो मिली पॉलिथीन को टीम ने जब्त किया और लोगों से पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की बात कही। ईओ ने बताया कि कस्बे में पॉलिथीन का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने के लिए लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। इसे बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी। संवाद