फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में टेंपो चालक समेत पांच घायल, दो रेफर

Fri, 09 Aug 2024 05:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे के हाटा रोड पर हरिहरनाथ टोला के निकट तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से तीन यात्री समेत टेंपो चालक व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर देख इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कस्बे के हाटा रोड के हरिहरनाथ टोला के निकट कप्तानगंज से देवरिया जा रहे तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आने से मथौली बाजार निवासी 20 वर्षीय राहुल जयसवाल पुत्र दिनेश जयसवाल, कप्तानगंज कस्बे के वार्ड नंबर 16 निवासी 18 वर्षीय रवि साहनी पुत्र भगवान साहनी, महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा निवासी 25 वर्षीय रिका जायसवाल पत्नी अनिल जायसवाल घायल हो गए। इनको एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज लाया गया।
इस दुर्घटना में टेंपो चालक देवरिया के रुद्रपुर निवासी 30 वर्षीय संदीप राजभर पुत्र जगदीश राजभर व इसमें सवार देवरिया रुद्रपुर निवासी यात्री 22 वर्षीय राजकुमार भी चोटिल हो गए। गंभीर रूप से घायल संदीप व रवि को जिला अस्पताल रेफर किया गया। शेष घायलों को इलाज के बाद डाॅक्टर ने घर भेज दिया। घटना का कारण टेंपू चालक द्वारा किया गया नशा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए कप्तानगंज सीएचसी लाया गया है और टेंपो को कब्जे में ले लिया गया। तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें