फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनियंत्रित टेंपो पलटने से पांच घायल

Tue, 31 Dec 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय थाना के पिपरा-सिंगहा मार्ग पर मंगलवार दोपहर बाद बाइक को बचाने के चक्कर में सवारी से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई।इससे पांच लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए कोटवा अस्पताल भेजवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। नेबुआ नौरंगिया के पिपरा से सिंगहा की तरफ सवारी लेकर टेंपो जा रही थी। टेढ़ी गांव के पहले बाइक को बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे खैरी निवासी 18 वर्षीय उमेश, खोटही निवासी 25 वर्षीय पंकज, 40 वर्षीय रोहित, 15 वर्षीय प्रेम, 50 वर्षीय चिखुरी घायल हो गए। इन्हें निजी वाहन से कोटवा अस्पताल भेजवाया गया। ्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें