शोभा यात्रा में भगवान शंकर के वेश में कलाकार।संवाद
खड्डा। कस्बा में बुधवार को गणपति पूजा सेवा समिति की तरफ से बुधवार को पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में कलाकारों ने भगवान गणेश समेत शिव परिवार की झांकी निकाली। कस्बा के वार्ड संख्या पांच (स्टेशन रोड) पर चलने वाले गणेश महोत्सव के लिए पंडाल से शोभा यात्रा की शुरूआत हुई। इसमें सुसज्जित हाथी व रथ पर झांकी निकली, कलाकारों ने भगवान शिव सहित देवी देवताओं का रूप धारण करते हुए अभिनय कर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। यात्रा रेलवे स्टेशन से होते हुए पूरे कस्बा में भ्रमण करते हुए पुनः पंडाल के पास पहुंची, जहां पंडाल में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का नेत्र दर्शन किया गया। इसके साथ ही गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस महोत्सव में प्रतिदिन भिन्न भिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व पूजा पाठ तथा डांडिया नृत्य आदि का आयोजन होगा। एक सितंबर को गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर पांच दिवसीय गणेश उत्सव का समापन होगा।