फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लिपिकों के न होने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लिपिकों का तबादला, आफिस में ताला
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रिकॉर्ड ढूंढने से लेकर हो गई है समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला अस्पताल के पांच लिपिकों का स्थानांतरण हो जाने से विभागीय कार्य पर इसका असर पड़ने लगा है। कार्यालय में ताला बंद हो गया है, जिससे अपनी जरूरत से आने वाले लोगों को वापस जाना पड़ रहा है। इसके अलावा विभागीय फाइलों की आवश्यकता पड़ने पर अफसरों को उन्हें ढूंढना मुश्किल हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग में पिछले महीने बड़े स्तर पर लिपिक संवर्ग में स्थानांतरण हुआ था। उनमें जिला अस्पताल के पांच लिपिक शामिल थे। शासन-प्रशासन के दबाव के चलते जुलाई के अंत तक उन सभी लिपिकों को कार्यमुक्त कर दिया गया। उसके बाद उन्होंने अपनी नवीन तैनाती वाले स्थानों पर कार्यभार संभाल लिया, लेकिन जिला अस्पताल की रिक्त सीटें नहीं भर पाईं। इसके चलते विभागीय कार्य तो प्रभावित हो ही रहे हैं, जनता और शासन-प्रशासन से जुड़ी फाइलों को ढूंढना भी मुश्किल हो रहा है। लिपिकों के तबादले की वजह से कार्यालय में कोई बैठने वाला नहीं है। विभागीय दस्तावेजों की सुरक्षा के लिहाज से कार्यालय के गेट पर ताला बंद कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को कार्यालय में ताला बंद था तो बगल में स्थित लिपिकों के एक अन्य कक्ष में कुर्सियां खाली पड़ी थीं। राहत की बात बस इतनी है कि स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनाने से संबंधित कार्य संविदा के कर्मचारियों से कराया जा रहा है। इस बाबत सीएमएस डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि कार्यालय में पांच लिपिक थे। उन सभी का स्थानांतरण हो गया है। उनकी जगह लिपिक नहीं आए हैं। यदि शासन-प्रशासन की तरफ से कोई फाइल मांगी जा रही है तो ढूंढना मुश्किल हो रहा है। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने की व्यवस्था किसी प्रकार से की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें