पिपरा कनक। बिहार विधानसभा के पहले चरण के चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार के निर्देश पर आबकारी विभाग ने बॉर्डर क्षेत्र के समउर बाजार में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब बिहार की सीमा में प्रवेश न कर सके इसको लेकर वाहनों की जांच किया। बिहार में चुनाव को देखते हुए बार्डर क्षेत्र में पांच अस्थायी आबकारी विभाग ने चौकी स्थापित किया है। समउर–फाजिल नगर मार्ग पर पीएचसी के सामने विभागीय अधिकारी यहां लगातार वाहनों की जांच कर रहे हैं ताकि चुनाव के दौरान शराब की तस्करी पर अंकुश लगाया जा सके, आबकारी विभाग के एसआई शशिकांत ने बताया कि शासन के आदेश पर बिहार में आने जाने वाले वाहनों की जांच जा रही है। इस दौरान आरक्षी प्रदीप कुमार, संजय चौरसिया, राम रतन लाल मौजूद रहे। संवाद