फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मत्स्य विकास अधिकारी रिश्वत लेते दबोचा गया- जानिए कितनी रकम के लिए नौकरी लगा दी दांव पर

Sun, 14 Apr 2024 12:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सहायक मत्स्य विकास अधिकारी बृजेश यादव।
विज्ञापन

कुशीनगर में मत्स्य विकास अधिकारी को एंटी करप्शन टीम ने शनिवार को उसके कार्यालय से 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। प्रधानमंत्री मत्स्य योजना में चयनित लाभार्थी की शिकायत पर कार्रवाई हुई। पडरौना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के सपहां महतो गांव के महेंद्र कुमार चौधरी का प्रधानमंत्री मत्स्य योजना वर्ष 2023-24 के तहत मीठे जल में बायोफलांक निर्माण परियोजना में चयन हुआ था। योजना के तहत आठ लाख रुपये मिलने थे। पहली किस्त 5.04 लाख रुपये उसके खाते में आ गई थी।

मत्स्य विकास अधिकारी ब्रजेश कुमार यादव दूसरी किस्त भेजने के लिए पहली किस्त का 25 प्रतिशत यानी 1.25 लाख रुपये मांग रहा था। रुपये नहीं देने पर एक माह से महेंद्र को दौड़ा रहा था। महेंद्र ने एंटी करप्शन टीम गोरखपुर कार्यालय में शिकायत की।
विज्ञापन


इस बीच मत्स्य विकास अधिकारी ब्रजेश यादव ने अवकाश के दिन शनिवार को महेंद्र को बुलाया था। दोपहर करीब दो बजे महेंद्र 25 हजार रुपये लेकर पहुंचा। उसने जैसे ही बृजेश को केमिकल लगे 25 हजार रुपये दिए, एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि एंटी करप्शन टीम ने मत्स्य विकास अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें