फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेरिट सूची के आधार पर आईटीआई में प्रथम चरण का प्रवेश हुआ पूरा

Fri, 11 Aug 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

छह आईटीआई में आवंटित 1542 सीटों के सापेक्ष महज 871 युवाओं ने लिया प्रवेश


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/पकवा इनार। जिले के छह आईटीआई कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। काउंसिलिंग के बाद जारी मेरिट सूची के आधार पर प्रथम चरण का प्रवेश पूरा कर लिया गया है। मेरिट सूची के आधार पर छह राजकीय आईटीआई में 1542 विद्याार्थियों का प्रवेश प्रथम चरण में होना था, लेकिन इसके सापेक्ष 871 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इस तरह 671 सीटों पर प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थियों ने रुचि नहीं दिखाई है। मेरिट सूची बीते 27 जुलाई को जारी की गई थी। जिले के छह राजकीय आईटीआई में करीब 2244 सीटें हैं। इनमें प्रवेश मेरिट के आधार पर होता है।
संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार, राजकीय आईटीआई पडरौना में 412, कसया में 336, कसया महिला में 396, हाटा में 380, नौरंगिया में 396 और सेवरही में 324 सीटें हैं। प्रथम चरण में प्रवेश के लिए 1542 सीटों का आवंटन जिले को मिला था।
विज्ञापन

इनमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, टेक्नीशियन पॉवर इलेक्ट्रानिक्स सिस्टम, इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मशीनिस्ट, रेफ्रीजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन, सर्वेयर, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, वेल्डर व प्लंबर आदि ट्रेड में विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।


कोट
प्रवेश चार चरणों में होता है। प्रथम चरण में आवंटित 1542 सीटों के सापेक्ष 871 का प्रवेश होना, सकारात्मक संकेत है। 671 सीटों पर प्रवेश नहीं होने की वजह मन माफिक ट्रेड का नहीं मिलना, रुचि का संस्थान ने मिलना, फार्म भरकर किसी अन्य कोर्सों में प्रवेश ले लेना है। प्रदेश में प्रवेश का रिकॉर्ड 45 फीसदी हैं। इसके सापेक्ष जिले में प्रवेश करीब 56 फीसदी है। सभी चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने पर सभी सीटें भर जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- दीपक कुमार यादव, नोडल प्रधानाचार्य, पडरौना आईटीआई

आईटीआई कॉलेज ..... आवंटित सीट ...... प्रवेश ...... रिक्त सीट

पडरौना .................... 320 ................171 .......... 149

कसया ..................... 229 .................147 ......... 082

हाटा ........................ 261 ................ 147 ......... 114

सेवरही ..................... 240 ............... 132 .......... 108

नौरंगिया ................... 221 ................ 131 .......... 090

कसया महिला ........... 271 ................ 143 ........... 128

-
कुल आवंटित सीटें ...1542 ................. 871 ............. 671




ये हैं प्रवेश में आरक्षण व अधिभार के नियम

आईटीआई कॉलेज में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को आरक्षण व अधिभार का भी प्रावधान है। उसका अनुपालन करते हुए उन्हें ट्रेडों में प्रवेश दिलाया जाता है। इसमें जातिगत आरक्षण के अलावा अलग-अलग केटेगरी के विद्यार्थियों को कुछ फीसदी अधिभार भी दिया जाता है। इसमें अनुसूचित जाति के लिए 21 फीसदी, अनुसूचित जनजाति के लिए दो फीसदी, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 फीसदी व ईडब्लूएस के लिए 10 फीसदी है। इसके अलावा दिव्यांग और अक्षम विद्यार्थियों के लिए संपूर्ण प्रवेश क्षमता का चार फीसदी क्षैतिज आरक्षण अनुमन्य है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों के लिए दो फीसदी, रक्षा कर्मियों के पुत्र-पुत्रियों, सेवानिवृत्त अथवा अपंग रक्षाकर्मियों के पुत्र-पुत्रियों के लिए पांच फीसदी, शारीरिक तौर पर दिव्यांग निशक्त के लिए चार फीसदी व महिलाओं के लिए 20 फीसदी आरक्षण तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें