कुशीनगर में मिला कोरोना का पहला केस, कानपुर से आई किशोरी संक्रमित
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। अब कुशीनगर जनपद भी कोरोना की चपेट में आ गया है। यहां 16 साल की एक किशोरी कोरोना संक्रमित मिली है। इसका खुलासा होते ही जिले में हड़कंप मच गया है।
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के परसौनी गांव की यह किशोरी परिवार के कुछ सदस्यों के साथ कानपुर के आसरा आवास कॉलोनी में रह रही थी। हाटा कोतवाली क्षेत्र के बेलवनिया का रहने वाला उसका जीजा, जो पेशे से ट्रक चालक है, उसे ट्रक में बैठाकर दो दिन पहले अपने घर लाया था। इसका पता चलते ही उसे तथा उस परिवार के अन्य लोगों को आइसोलेट कर उनका सैम्पल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजा गया था। सोमवार की देर रात रिपोर्ट आई तो किशोरी कोरोना पॉजिटिव पाई गई।
मंगलवार को रिपोर्ट सार्वजनिक होते ही जिले में हड़कम्प मच गया। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी और एसपी विनोद कुमार मिश्रा समेत अन्य अफसर व सम्बन्धित कर्मचारी गांव पहुंचे।
0000