दुदही। औषधि निरीक्षक नवीन कुमार ने बुधवार को पांच बजे दुदही उपनगर में दवा की चार दुकानों का निरीक्षण किया। दवाओं के नमूने सील बंद कर साथ ले गए। कहा कि प्रतिबंधित कफ सिरप बेचने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। औषधि निरीक्षक के आने की खबर से कई दुकानों के शटर बंद हो गए। औषधि निरीक्षक ने दुकानों में रखे फ्रिज, क्रय-विक्रय के कागजात तथा बेची गई दवाओं का ब्योरा तलब किया। दुकानदार ने अधिकतर कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। एक्सपायर्ड दवाओं के रखरखाव के संबंध में भी पूरी जानकारी नहीं दे पाए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि बिना फार्मासिस्ट के संचालित दवा की दुकानों को सख्त हिदायत दी गई है। बिना लाइसेंस नवीनीकरण के दुकान का संचालन पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद