फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चाय की दुकान में लगी आग

Wed, 08 May 2024 04:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही के समीप डुमरभार में एक चाय की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार ने रंजिश में आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रजवटिया ग्राम सभा के डुमरभार टोला निवासी सभानंद कुशवाहा ने तहरीर में बताया है कि उनकी चाय की दुकान बगही डूमरभार में है। सोमवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उनके चाय की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया है कि उनके दुकान में बिजली भी नही है। किसी ने रंजिश में आग लगाई है। इस संबंध में एसआई फूलचंद्र चौधरी ने बताया कि आग कैसे लगी है, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें