फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अग्नीपीड़ितों के सिर पर सहारा नहीं, अनाज-कपड़े भी जले

Tue, 18 Apr 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कुर्मी पट्टी गांव में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी व लोग।संवाद
विज्ञापन
मंसाछापर। मंगलवार को बाजूपट्टी के बाजार टोला में दोपहर बाद आग लग गई। इसमें 40 रिहायसी झोपड़ियां सहित दर्जनों बकरियां भी जल कर मर गईं। आग लगने से जले 40 घरों में 15 से अधिक परिवार 20 वर्ष पूर्व बिहार के लछनही में आई बाढ़ के दौरान बाजुपट्टी के बाजार टोला में आकर बस गए थे। तभी से यहीं अपना आशियाना बनाकर रहते थे। इन परिवारों को एक भी कट्ठा भूमि पट्टे के तौर पर जमीन नहीं मिली है। ये लोग मजदूरी पर ही आश्रित रहते हैं। मंगलवार को हुई आग लगी में इन परिवारों का अब कोई सहारा नहीं बच पाया है। इनके पास अब न रहने का आशियाना और न ही अनाज व कपड़ा ही बचा है। सब कुछ जल कर नष्ट होने से इन परिवारों में अब फांके ही शेष हैं।
विज्ञापन

000000
सांसद और विधायक समेत अन्य नेताओं ने दी सांत्वना
विशुनपुुरा ब्लॉक के बाजुपट्टी गांव में आग लगी की जानकारी होने पर सांसद विजय दुबे, सदर विधायक मनीष जायसवाल, विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, सपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रम यादव समेत आदि कई राजनेता मौके पर पहुंचे। नेताओं ने को पीड़ित अपनी व्यथा सुनाने लगे। इस पर सांसद, विधायक और ब्लॉक प्रमुख समेत सभी नेता भावुक हो उठे। नेताओं ने अग्निपीड़ितों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें