फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रात में लगी आग, चार घर जले

Mon, 08 May 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में रविवार की रात करीब आठ बजे आग लगने से चार घर जल गए। उन घरों में रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। विशुनपुरा गांव के पूरब टोला में रात के करीब नौ बजे बिहारी दुसाध के घर में आग लग गई। देखते-देखते आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया और बगल के शंकर, प्रभु और हीरा के घरों को भी चपेट में ले लिया। घर वाले किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले, लेकिन आग की लपटों में उनकी गृहस्थी का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें