फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: झोपड़ी में लगी आग से मवेशी झुलसे

Wed, 03 May 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
लौकरिया गांव में आग लगने से जली झोपड़ी।संवाद
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के ग्राम सभा लौकरिया में सोमवार की रात किसी वजह से एक झोपड़ी में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से झोपड़ी में बंधे दो मवेशी झुलस गए। जानकारी होने पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने गांव के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सोमवार की रात रामाकांत की झोपड़ी में आग लग गई। उनके शोर मचाने पर पहुंचे गांव के लोग आग बुझाने में जुट गए। उसी समय अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंच गई। टीम ने गांव के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया, लेकिन झोपड़ी में एक गाय और एक भैंस झुलस गई। मंगलवार की सुबह पहुंचे लेखपाल नीरज दुबे ने क्षति का आंकलन कर क्षतिपूर्ति के लिए तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें