शॉर्टसर्किट से लगी आग, सामान जलकर नष्ट
साखोपार। कसया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-25 शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी नगर स्थित एक मकान में बुधवार को दोपहर में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। इससे घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रहा कि घर में कोई व्यक्ति नहीं था। आसपास के लोगों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नगर के नवीन सब्जी मंडी मोहल्ला निवासी एडवोकेट अवधेश तिवारी अपने घर को बंदकर सिविल कोर्ट चले गए। दोपहर करीब सवा एक बजे बिजली आई तो शॉर्टसर्किट से आग लग गई। यह देखकर आसपास के लोग पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे।
दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक घर में रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को कॉल की, लेकिन गली संकरी होने के चलते अग्निशमन दल की गाड़ी नहीं आ पाई।