मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के सरया टोले में रविवार की रात करीब आठ बजे भोजन पकाते समय आग लग गई। इससे दो झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गईं। सूचना के बाद भी दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच सकी थी।
गांव के भीम यादव की महिलाएं रविवार की रात करीब आठ बजे भोजन पका रहीं थी। उसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी बगल के टाट में पकड़ ली। अभी परिवार के लोग कुछ समझ पाते उससे पहले पूरे झोपड़ी में आग पकड़ लिया। इसके चपेट में आने से पड़ोस के नंदू यादव की भी झोपड़ी और उसमें रखा कपड़ा, अनाज आदि जलकर नष्ट हो गए। संवाद