फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भोजन बनाते समय लगी आग, गृहस्थी का सामान राख

Wed, 07 Feb 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के गांव नरकटिया में मगलवार की सुबह भोजन बनाते समय अचानक लगी आग से झोपड़ी जल गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। अनाज, कपड़ा और गृहस्थी के सामान राख हो गया। एक गाय भी झुलस गई। जानकारी के मुताबिक ग्रामवासी संतोष गोड के घर महिला सुबह भोजन बना रही थी कि अचानक आग लग गई। झोपड़ी में रखा वर्तन, अनाज, कपड़ा सहित गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। आग की चपेट में आने से गाय भी झुलस गई। हल्का लेखपाल श्रीनिवास सिंह ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजा।
विज्ञापन


शार्ट सर्किट से किराना की दुकान में लगी आग

संवाद न्यूज एजेंसीदुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरीश्रीराम के टोला घोघमलवा में सोमवार की रात शार्ट सर्किट से एक किराना की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखा फ्रिज समेत अन्य सामान नष्ट हो गया। श्रीराम टोला घोघमलवा के रविंद्र कुशवाहा गांव में ही किराना की दुकान चलाते हैं। इसमें खाने पीने का सभी समाग्री बेचते हैं। सोमवार की देर रात उनकी दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से निकली आग की लपट और धुएं की बदबू आने पर परिवार के लगे जगे तो आग लगने की जानकारी हुई। परिवार के लोगों का शोर सुनकर पहुंच आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। दुकानदार ने बताया कि दुकान में लगी आग से करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें