माघी कोठिलवा गांव में आग लगने से जलती झोपड़ी।
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के माघी कोठिलवा गांव में सोमवार की देर शाम को भोजन पकाते समय लगी आग से करीब 16 झोपड़ियां राख हो गईं। बकरियां भी जल गईं। आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी मची रही। सूचना के एक घंटे बाद भी दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। आग की लपटे इतनी भयानक थी की उसके आगे लोग बेवश दिखे। आग में कपड़े, अनाज, रुपये, आभूषण सहित गृहस्थी का सामान राख हो गया। मौके पर इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी अपनी टीम के साथ आग बुझाते रहे।
शाम करीब साढ़े आठ बजे लोगो के मुताबिक नकछेद प्रसाद के घर चूल्हे पर भोजन पकाया जा रहा था कि बगल के टाट में आग पकड़ ली और देखते ही देखते बगल के रोहित की झोपड़ी में पकड़ ली। आग इतनी विकराल हो गई की अगल बगल के झोपड़ियों को भी अपनी आगोश में ले लिया और छेदी, गरजू, छिन्नू, राजेश, राजकुमार, वृक्षा, रविन्द्र, लालरतन, जगत यादव, यशवंत, रामा यादव, राजू प्रसाद, महंगू सहित 16 लोगों की झोपड़ियां राख हो गईं। आग इतनी विकराल थी की कोई भी व्यक्ति अपना सामान बाहर नहीं निकाल सका। लोगो की सूचना के बाद भी करीब एक घंटे बाद भी दमकल की गाड़ी नही पहुंच सकी। आग इतनी विकराल थी की कोई भी आगे नही आ सका। आग से गांव में अफरातफरी मची रही। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी अपनी टीम के साथ आग बुझाने में लगे हुए थे।