रामकोला क्षेत्र के गांव रोआरी-बंधवा चंवर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रामकोला क्षेत्र के गांव रोआरी-बंधवा चंवर में सोमवार दोपहर में खाली खेत की पत्तियां जलाते समय बगल के गन्ने के खेत में आग लग गई। पछुआ हवा चलने की वजह से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर गन्ने की खेत को चपेट में ले लिया। जब तक गांव के लोग आग बुझाने पहुंचते, उससे पहले ही करीब 20 एकड़ गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई।
आग ने गांव के अहमद अली, संपत्ति, हमीद, हनीफ, हबीबुल्लाह, लतीफ, नारायन, रसूल आदि लोगों की फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंचे रामकोला एसएचओ राजू सिंह और फायर ब्रिगेड की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।