फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एटीएम बूथ में लगी आग

Wed, 03 Jan 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमगढ़। स्थानीय बाजार में लगे एटीएम बूथ में मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। एटीएम से धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों ने शोर मचाया। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के साथ किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सलेमगढ़ बाजार स्थित लालमन यादव के मकान में एटीएम बूथ है। उसमें से अचानक धुआं उठने लगा। वहां मौजूद दुकानदार विनोद गुप्ता, हरिलाल, सुरेश चौरसिया ने शोर मचाते हुए पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुुंची पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें