फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गैस रिसाव से मिठाई की दुकान में लगी आग, सगे भाई झुलसे

Tue, 06 Feb 2024 03:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। नगर के शिव चौक पर मिठाई की दुकान में गैस रिसाव से सिलिंडर में आग पकड़ ली। दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने में दुकानदार और इसका भाई गंभीर रूप से झुलस गए। इनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दुकान में रखा एक लाख से अधिक का सामान राख हो गया। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

नगर के शिव चौक पर शीला स्वीट हाउस संचालित होता है। दोपहर में दुकानदार मिठाई बना रहे थे, इस दौरान रसोई गैस के पाइप से गैस रिसाव होने लगा और सिलिंडर में आग पकड़ ली। दुकानदार अभी कुछ समझ पाता कि आग दुकान में फैल गई। आग बुझाते समय दुकानदार अभिषेक (20), भाई सिद्धार्थ (18) झुलस गए। सिलिंडर में आग लगने से आस-पास के दुकानदार इधर-उधर भागने लगे। आग ने दुकान को आगोश में ले लिया। लोगों के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लोगों ने आग से झुलसे दुकानदार और इसके भाई को सीएचसी पर पहुंचाया।
प्राथमिक इलाज के डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। लोगों की मानें तो जिस समय दुकान में आग लगी, उस समय पांच लोग दुकान के अंदर नाश्ता कर रहे थे। उन लोगों ने शोर मचाया और दुकानदार को बचाने में मदद की। बाजार में आग लगी की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई, तब तक आग बुझ चुकी थी। एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि गैस का पाइप फट जाने से आग पकड़ ली। मौके पर पुलिस के साथ मैं खुद पहुंचा था। झुलसे दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें