सूचना के दो घंटा बाद पहुंची दमकल की टीम, नहीं मिल रहा था टोल फ्री नंबर
पडरौना। शेर मोहम्मद ने बताया कि माघी मठिया गांव में बुधवार को तकरीबन दो बजे आग लगी। इसी बीच कई लोगों ने अग्निशमन विभाग के पास टोल फ्री व सीयूजी नंबर पर फोन किया। लेकिन फोन कट जा रहा था। इसके बाद से लोगों ने 112, पर सूचना दी। दो घंटे बाद तकरीबन चार बजे दमकल की टीम पहुंची।
दमकल से पहले पहुंच गई एंबुलेंस
आग लगने पर ग्रामीणों ने फोन पर इसकी सूचना सरकारी दफ्तरों में देनी शुरू कर दी। इसपर दमकल से पांच मिनट पूर्व एंबुलेंस ही पहुंच गई। ग्रामीणों कहना था कि दमकल की टीम पहले पहुंच जाती तो शायद पांच लोगों की जान बच गई रहती है। उनका कहना था कि मुख्यालय से तकरीबन 10 किलोमीटर के सफर में दो घंटा लग गया है।