पडरौना। तरयासुजान के सलेमगढ़ स्थित टोल प्लाजा के पूर्वी कैंटीन में शनिवार को आग लग गई। इससे कैंटीन में रखा हजारों रुपए का सामान जलक़र नष्ट हो गया।
बताया जाता है कि टोल प्लाजा के कैंटीन को ठेकेदारी पर फ्रेस रुम हाॅस्पिटैलिटी प्राइवेट कंपनी की ओर से संचालित किया जाता है। शुक्रवार को सुबह अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण बिस्कुट, नमकीन तथा वीसीआर सहित प्लास्टिक का कटरैन आदि जल गया। आसपास के ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। टोल मैनेजर नवीन शर्मा ने बताया कि आग लगने से कैंटीन में रखें हजारों रुपए के सामान की क्षति हुई है।