फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: याैन शोषण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Sun, 19 Jul 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। युवती ने तहरीर दी कि रामकोला थाना क्षेत्र का गौतम काफी समय से शादी का वादा कर रहा था। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। आरोप है कि युवती ने शादी की बात रखी तो युवक वादे से मुकर गया। उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें