फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। फाजिलनगर-बनकटा मार्ग पर इंदिरा बाजार के पास नौ अगस्त को हादसे में जवाहर राम की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जवाहर राम के भाई गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के सोता धरहरा निवासी राजेश राम ने तहरीर में बताया कि जवाहर राम नौ अगस्त की शाम बनकटा बाजार से साइकिल से घर जा रहे थे। इंदिरा बाजार के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार एक बाइक सवार की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फाजिलनगर सीएचसी के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाइक की नंबर से वाहन चालक की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के मुशहरी बाजार हंकारपुर निवासी संतोष यादव के रूप में हुई। चौराखास थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें