संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपुर में मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार व पूजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। कुसुम भारती निवासी ग्राम उरुवा थाना गोला जनपद गोरखपुर ने तहरीर में आरोप लगाया कि वह दो वर्ष से कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी विशंभर नाथ के यहां रहकर काम करती है। 20 मार्च को दोपहर एक बजे सरसों की मड़ाई करा रही थी। आरोप है कि वहां पहुंचकर विशंभर नाथ के घर के कृष्ण कुमार व पूजा उसे मारे-पीटे। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि महिला की शिकायत पर दोनाें आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद