संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के भगवानपुर करमैनी टोला गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता हफीजुन्निशा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 मार्च को दिन में 11:30 बजे के आसपास पुराने विवाद की रंजिश में उसके पटीदार निजामुद्दीन, मैनुद्दीन, मुंशीरजा, साहब रजा, मोहम्मद रजा, सुभान अल्लाह, नाजमा खातून, सबीना खातून उनके दरवाजे पर चढ़कर गालियां देने लगे। उक्त पटीदारों ने उन्हें व उनके परिजनों को काफी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। मारपीट में सभी को चोटें आई हैं। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद