फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट के आरोप में दो पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। कसया से घर आ रहे व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के भड़सरवा गांव निवासी दीपांशु तिवारी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते सात अप्रैल को न्यायालय में एक मामले की पैरवी कर घर वापस आ रहा था। अभी वे पकड़ी उर्फ पकड़ियार गांव के पास पहुंचे ही थे कि गांव के प्रिंस मिश्रा और बिहार के बलही पाठक उन्हें अपशब्द बोलने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इस संबंध में पटहेरवा थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें