फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला से मारपीट के आरोप में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के राजपुर सेमरा गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के एक व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। राजपुर सेमरा निवासी विमला देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते 11 अक्तूबर की सुबह करीब पांच बजे वह घर में पोछा लगा रही थी। इसी दौरान पोछे का पानी फेंकने पर थोड़ा दूर चला गया। इससे नाराज होगर अमर, उनकी पत्नी मुन्नी देवी और बेटी काजल उन्हें अपशब्द बोलने लगे। विरोध करने पर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें