फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ग्राम प्रशासक से मारपीट करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के बलियवा ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस को दिए तहरीर में ग्राम प्रधान संजय यादव ने बताया कि बीते 14 अक्तूबर को गांव में फाजिलनगर वीडियो की मौजूदगी में मुसहर कॉलोनी योजना से संबंधित कार्यों का निरीक्षण हो रहा था। इसी दौरान एक शिकायत के संबंध में जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी ने उन्हें मिनी स्टेडियम में बुलाया। वहां पूछताछ चल रही थी, तभी गांव के कुछ लोग पहुंच गए। अपशब्द बोलते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे। इस संबंध में थाना निरीक्षक महेंद्र राम प्रजापति ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें