फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किशोरी को भगाने के मामले में सात पर प्राथमिकी

Wed, 21 Jan 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में तहरीर मिलने पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। किशोरी की मां के मुताबिक, उसकी 14 वर्षीय पुत्री को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उसे बाइक से बैठाकर ले जाने की बात का भी जिक्र दी गई तहरीर में किया गया है। आरोप है कि उलाहना देने घर पहुंचे किशोरी के परिजनों से आरोपी युवक के घर वालों ने जान से मारने की भी धमकी दी। इसमें पुलिस ने अहमद रजा, अली हुसेन, जन्नत, अमीन,मोबिन, नजारुल व शमीम के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुटी हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने कहा कि तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध साजिश कर अपहरण का प्राथमिकी दर्ज कर जांच की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें