फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संविदा बिजली कर्मी के साथ मारपीट करने में चार नामजद

Mon, 12 Jun 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा/फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर विद्युत केंद्र पर तैनात एक संविदा बिजली के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी है।
फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा बिजली कर्मी राकेश प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि बीते सात जून को विद्युत उपकेंद्र पर वह संविदा बिजली कर्मी सब्बू आलम के साथ ड्यूटी पर थे। उसी समय कुचिया पिपरा निवासी शमशाद आकर बैठ गए। उनके बारे में अवर अभियंता को सूचना दी तो उन्होंने उन्हें बाहर निकालने के निर्देश दिए। इस बात की जानकारी होते ही आरोपी वहां से चला गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद कस्बे में बिजली फ्यूज जलने की सूचना मिलने पर अन्य बिजली कर्मियों के साथ मौके पर जा रहे थे। इसी दौरान कुचिया पिपरा निवासी शमसाद, सफीक साह निवासी फाजिलनगर, आदिल निवासी फाजिलनगर, फिरोज निवासी टीकमपार समेत अन्य लोगों के साथ उन्हें घेरकर रोक लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि संविदा कर्मी की तहरीर पर चार आरोपियों पर नाम जद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें