फाजिलनगर। बाजार में आए एक व्यक्ति से मारपीट के मामले मे तुर्कपट्टी पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। थाना क्षेत्र के धुनवलिया निवासी दीपक पटेल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वे जोंकवा बाजार जरूरी काम से गए थे। वहां पहले से घात लगाए उनके गांव निवासी गौरव दो साथियों के साथ मिलकर उनके मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी मधुरिया चंदन प्रजापति ने कहा कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।