तरयासुजान। न्यायालय के आदेश पर तरयासुजान पुलिस ने सीएसपी चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।
गांव दोमाठ निवासी बिंदु राय ने बताया है कि उनका खाता पीएनबी की सेवरही शाखा में है। बाहर कमाने वाले उनके बेटे खाते में रुपये भेजते हैं। 31 दिसंबर 2019 को उनकी एक बेटी इस खाते 50,000 रुपये बैंक में जमा करने गई। वहां भीड़ होने के चलते एक बैंक कर्मी के कहने पर सीएसपी पीएनबी के वहां जाकर रुपये जाम कर रसीद प्राप्त की। लेकिन सीएसपी संचालक ने बेटी से लिए गए रुपये उनके खाते में जमा नहीं किया। इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। मामले की सुनवाई करते हुए सीजेएम की न्यायालय ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। इस संबंध में तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सीएसपी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद